महोबा, जनवरी 29 -- महोबा, संवाददाता। ई रिक्शा की बढ़ती संख्या जाम का कारण बन रही है। हर रोज शहर में जाम की समस्या से लोग दो चार हो रहे है। बस परमानंद तिराहा से बस स्टैंड और सुभाष चौक से उदल चौक जाम के मुख्य केंद्र है। ई रिक्शा जाम का मुख्य कारण बन रहे है। जिले में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है मगर सड़कों की चौड़ाई कम हो रही है। पटरी पर अतिक्रमण से सड़क सिकुड़ रही है जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है। पिछले तीन साल की बात करें ता ई रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ गई है। अगर शहर की बात करें तो ई रिक्शा की संख्या 1500 तक पहुंच गई है। ई रिक्शा सवारियों के लिए बस स्टैंड से लेकर बाजार में दिन भर फर्राटा भरते है। जिससे आए दिन जाम की समस्या लोगों को हलाकान कर रही है। हमीरपुर चुंगी से परमानंद और बस स्टैंड तक सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बस स्टैंड में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.