ई-रिक्शा बैटरी में ब्लास्ट, मामा-भांजे की मौत
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर में सोमवार तड़के चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर चल रहे अवैध पोर्टेबल ई-रिक्शा बैटरी चार्जिंग प्वाइंट में बैटरी में धमाका होने से कमरे में आग लग गई। हादसे में कमरे में सो रहे मामा और नाबालिग भांजे की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय मोहम्मद सहमद तथा 17 वर्षीय मोहम्मद सुफेद के तौर पर हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 17 वर्षीय मोहम्मद सुफेद परिवार के साथ रघुबीर नगर इलाके में रहता था। उसका मामा मोहम्मद सहमद भी बहन के घर में रहता था। परिजनों ने बताया कि सहमद के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। सभी भागलपुर, बिहार के रहने वाले हैं। मामा-भांजा ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे。 यह भी पढ़ें- दिल्ली के रघुवीर नगर में गोदाम में ई-रिक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.