बांदा, अप्रैल 18 -- कमासिन। कस्बे में जाम के झाम से लोग निजात नहीं पा रहे। चौराहों में आड़ा-तिरछा खड़े ई-रिक्शों की वजह से बड़े वाहनों का निकलना दूभर है। आए दिन चौराहे पर घटनाएं होती हैं।। जाम से छुटकारा दिलाने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। कस्बे में स्टेट हाईवे के ओरन तिराहे से दांदौ तिराहे तक जाम की स्थिति काफी भयावह है। रोड की फुटपाथ पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। बिना लाइसेंस के रोड ऊपर लगी दुकाने जाम के लिए प्रमुखतया कारण बनीं है। जिसकी वजह से खरीदारों की भीड़ दुकानों में जमा होती है। छोटे वाहन रोड पर खड़ा कर लोग खरीदारी करतें हैं। इधर ई-रिक्शा चालक भी सवारी के लालच में सड़क पर रिक्शा आडे तिरछे खड़ा करने से रोड जाम हो जाता है।जिससे बड़े वाहनों का निकलना बड़ा मुश्किल होता है। कस्बे के अंदर लगभग एक किलोमीटर के सफर तय क...