भदोही, मई 17 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुभाष नगर बाजार के पास शुक्रवार की रात ई-रिक्शा पलटने से आईस्क्रीम विक्रेता चोटिल हो गया। घायल आईस्क्रीम विक्रेता का उचार निजी चिकित्सालय में कराया गया। तेज गति से चल रहे ई-रिक्शा आए दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बताया जाता है कि गोपीगंज निवासी एक आईस्क्रीम विक्रेता सुभाष नगर बाजार के पास आईस्क्रीम आपूर्ति करने गया था। इस बीच वह वापस आ रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर पटल गया। इससे आईस्क्रीम विक्रेता चोटिल हो गया। उपचार एक निजी चिकित्सालय में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...