बांदा, मार्च 24 -- बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार ई रिक्शा आनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया। बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा निवासी 70 वर्षीय बृजरानी अपने बेटे अनिल सिंह सेंगर के साथ चिल्ला से इलाज कराकर घर लौट रही थी। तभी घर के पास ई-रिक्शा, जो चिल्ला की ओर सवारी लेकर आ रहा था। आनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया। जिससे बृजरानी को गंभीर रूप से घायल हो गई। वही ई रिक्शा में बैठी 45वर्षीय बिटोला घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि बृजरानी के आंखों व सिर पर गंभीर चोट आई है, वहीं बिटोल का हाथ टूट गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.