लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- खीरी थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 5 लोग सवार थे। हादसे में सभी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में एक युवक को ज्यादा चोट आई। उसे इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक इलाज हुआ। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। खीरी थाना क्षेत्र के गांव अशोगापुर निवासी 35 वर्षीय संदीप शादी बारातों में बाजा बजाता था। मंगलवार की रात वह अपने साथियों के साथ बाजा बजाने जा रहा था। तभी गौरिया भीलम के पास उसका रिक्शा पलट गया और वह जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे लगुचा के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने दवा देकर संदीप को घर भेज दिया। संदीप अपने रिश्तेदार के घर रुद्रपुर चला गया। जहां रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...