बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। बिल्लो मार्ग के बेगुंचा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। इससे उस पर सवार विभिन्न गांवों की महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए चेवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान खुटहा निवासी अभिषेक कुमार, ललन कुमार, इटहरा निवासी निशा कुमारी, स्नेहा कुमारी और कसार गांव निवासी रेखा देवी के रूप में हुई है। सभी आपस में रिस्तेदार हैं। वे बहछा गांव से शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इसी दौरान बेगुंचा मोड़ के पास यह घटना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.