बलिया, अप्रैल 21 -- दलनछपरा। दोकटी थाना क्षेत्र के लक्षुटोला गांव के सामने से बीएसटी बंधा होकर गुजर रहा ई-रिक्शा मंगलवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में उस पर सवार दोकटी थाना क्षेत्र के गड़ेरिया निवासी 30 वर्षीय रामदुलारी देवी तथा उनके साथ मौजूद 10 वर्षीय शुभम घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को पीएचसी मुरलीछपरा पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी सोनबरसा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला अपने मयका जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा के धक्के से आंगनबाड़ी सेविका की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.