ई रिक्शा पलटा, छह माह के मासूम की मौत
बरेली, मई 18 -- बच्चे की मांग और नानी घायल, दोनों का अस्पताल में कराया गया इलाज शेरगढ़, संवाददाता। कस्बे में रम्पुरा पुल के पास ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में छह माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। दो महिलाओं को भी हल्की चोट आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया।इमरता देवी निवासी ग्राम शरीफनगर अपने 6 माह के पुत्र कुश के साथ दवा लेने मिलक, जनपद रामपुर जा रही थीं। उसके साथ कस्बे के मोहल्ला डूंगरपुर निवासी उनकी मां कोकला देवी, चार वर्षीय बेटी आरोही, दो वर्ष की पुत्री अभीरा भी थीं। शाही-शेरगढ़ मार्ग पर रम्पुरा पुल के नजदीक असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार इमरता देवी के गोद में 6 माह का पुत्र कुश ई रिक्शा पलटने से नीचे जा गिरा। ई रिक्शा की छत उसके सिर में लगने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.