प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के चिरकुट्टी गांव के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रतापगढ़ की तरफ से बादशाहपुर जा रही बोलेरो ने ई-रिक्शा में साइड मार दिया। ई-रिक्शा में सवार फतनपुर थाना क्षेत्र के सिलौधी गांव निवासी रामपाल की पत्नी आशा देवी, शिवकुमार की पत्नी राजकुमारी, विजय की पत्नी शीला, हुकुमचंद की पत्नी शिवानी, शैलेंद्र प्रसाद की पत्नी सरोज, चालक आशीष कुमार सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने बताया कि महिलाओं को सिलौधी गांव से प्रीतम तिवारीपुर गांव में एक भंडारे में लेकर जा रहा था। बोलेरो चालक ने साइड मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा खड्डे में पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं को ट्रामा सेंटर ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।...