बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मायापुर गांव के पास शनिवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से उसपर सवार अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के कोलहाड़ा गांव निवासी 52 वर्षीय बबन पासवान के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वे अपने बेटे और बहू के साथ दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने राजगीर जा रहे थे। तभी रास्ते में ई-रिक्शा पलट गया। वे रिक्शा के नीचे दब गये। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। हादसे में चार अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। बिहार थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.