प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- रानीगंज के कहला गांव के एक परिवार के दर्जनभर लोग शुक्रवार को जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर इटहरा एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को सभी लौट रहे थे। गौरा रेलवे स्टेशन तिराहे पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोग दौड़े और पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा ले आया गया। हादसे में रमेश की 14 वर्षीय बेटी नैना, 15 वर्षीय बेटा रोहित, हरिश्चंद की 16 वर्षीय बेटी सीता, सुनील की 13 वर्षीय बेटी सोनम, बबऊ राम की 55 वर्षीय पत्नी रामरति को भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल रामरति, शीतल, नैना को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...