शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- मदनापुर क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसा बुधवाना-गढ़िया रंगीन रोड पर पंखाखेड़ा गांव के पास हुआ, जहां दवा लेने जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। थाना क्षेत्र के पंखाखेड़ा गांव निवासी सरताज का 12 वर्षीय बेटा आफताब, मां अनीशा बेगम के साथ गांव की सात वर्षीय गौसिया और एक अन्य बच्चे के साथ बुधवाना दवा लेने जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे गांव से निकलते ही सड़क पर एक अन्य ई-रिक्शा द्वारा ओवरटेक करने के दौरान कट मारने से उनका ई-रिक्शा असंतुलित होकर खाई में पलट गया। हादसे में आफताब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौसिया गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.