लखीमपुरखीरी, मई 22 -- महेशपुर रेंज के जंगल स्थित भुइयां देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी, बहन और तीन वर्षीय नातिन घायल हो गईं। शहर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी 60 वर्षीय जगन्नाथ पुत्र विनोद सक्सेना गुरुवार को अपनी पत्नी सरस्वती, बहन ननुक्की और तीन वर्षीय नातिन सारिका के साथ ई रिक्शा से महेशपुर रेंज स्थित माता भुइयां देवी मंदिर जा रहे थे। जैसे ही वे तूलमीलगंज गांव के पास पहुंचे तभी ई रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया जिससे सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जगन्नाथ को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्...