बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी मृतक के चचेरे भाई अजय ने बताया कि उसका 35 वर्षीय चचेरा भाई संजय पुत्र प्रहलाद ई रिक्शा चलाता था। वह सवारी लेकर छोड़ने गया था। बुधवार की रात वह लौट रहा था। तभी पटटन पुरवा के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा पलट गया। जिससे संजय रिक्शा के नीचे दब गया। वह काफी देर तक दबा रहा। वहां से गुजर रहे कुछ युवको ने देखा तो ई रिक्शा सीधा कर उसे बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने देखा तो उसे उठाकर कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- वेना में सड़क हादसा, युवक की मौत जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी ललिता के अलावा पांच पुत्री एक पुत्र छोड़ गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.