कन्नौज, मई 18 -- तिर्वा, संवाददाता। तिर्वा गुरसहायगंज मार्ग पर ई-रिक्शा पलट जाने से उसमें बैठे कई यात्री दब गए। जिससे दबे एक युवक का पैर बुरी तरह से कट गया। जिसे गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल काॅलेज लाया गया। यहां उसका उपचार कराया जा रहा है। सोमवार को तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर बोलेरो कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। जिसस उसमें बैठीं सवारियां दब गईं। ई-रिक्शा पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड कर दबीं सवारियों को बाहर निकाला। जिसमें समथन निवासी गोल्डी (26) राधेश्याम का पैर फट गया। जिससे गोल्डी गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की सहायता से उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...