उन्नाव, मई 2 -- औरास, संवाददाता। सड़क पार कर रहे 7 वर्षीय मासूम की ई-रिक्शा पलटने से मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अहमदपुर कासिम निवासी श्रीपाल का बेटा अभिषेक शुक्रवार को सड़क पार कर रहा था, तभी संडीला की ओर से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने उसे बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन पलटकर बच्चे के ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पिता की तहरीर पर परेवरी निवासी चालक रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- चालक के ब्रेक लगाने से रिक्शा मासूम पर पलटा, मौत यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पलटने से तीन वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.