शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- तिलहर। मुख्य बाजार में अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया जिसके नीचे दबकर मां पुत्री घायल हो गए। गंभीर अवस्था में डॉक्टर ने पुत्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खलील कटरा मोहल्ला की अरुणा देवी अपनी 16 वर्षीय पुत्री ऋतु के साथ घरेलू सामान लेने के लिए बाजार आई थी। बुधवार को शाम लगभग 7:30 बजे सामान लेकर ई रिक्शा द्वारा वह अपने घर वापस जा रही थी। इसी दौरान मुख्य बाजार चौराहे पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे अरुणा और उनकी पुत्री रितु दब गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया जहां ऋतु के पैर टूट जाने के कारण उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.