गाजीपुर, अप्रैल 2 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डोरिया गांव में गुरुवार को अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पलट गया। इसमें दबकर डढ़वल गांव निवासी खरपत्तू राजभर की आठ वर्षीय बेटी सुंदरी की मौत हो गई। हादसे में मृतका की मां सुमन सहित अन्य यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खरपत्तू राजभर अपनी पत्नी सुमन, बेटी सुंदरी और एक दुधमुंही बच्ची के साथ गांव से सादात बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। रघुवंश चौराहा से प्यारेपुर जाने वाले मार्ग पर डोरिया गांव के निकट देई माता मंदिर के पास मोड़ पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सुंदरी दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी दिव्यांग मां और अन्य सवारियों को भी चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि ई-रिक्शा सहित चालक को हिरासत में ...