ई-रिक्शा पलटने से प्रधान की पत्नी की मौत, चालक घायल
अंबेडकर नगर, मई 12 -- इंदईपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर कलां गांव में दवा लेकर अपने घर लौट रही ग्राम प्रधान की पत्नी की ई रिक्शा पलटने से दबकर दर्दनाक मौत हो गयी जबकि ई रिक्शा चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्घटना का विवरण हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर कलां निवासी ग्राम प्रधान मंशाराम पाल की पत्नी महिमा पाल (42) बीते सोमवार देर शाम को दवा लेकर अपने घर लौट रही थी कि आरोपुर-कटोखर मुख्य मार्ग पर मोकलपुर के पास अनियंत्रित गति से आ रहा एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगने से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। तथा महिमा ई रिक्शा के नीचे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.