ई-रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल, विरोध में सड़क जाम
नवादा, जून 9 -- गोविंदपुर अस्पताल रोड की बदहाल स्थिति एक बार फिर दुर्घटना का कारण बन गई। सोमवार को अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रहे लोगों से भरी एक ई-रिक्शा सड़क की जर्जर हालत के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश जताया। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया तथा जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया।
घायलों की पहचानघायलों की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी 90 वर्षीय सदानंद पंडित, उनकी पत्नी मानती देवी, बहन गंगा देवी तथा थाली थाना क्षेत्र के जेटसारी गांव निवासी बाबूलाल मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.