गोपालगंज, अप्रैल 7 -- सिधवलिया। एक संवाददाता महम्मदपुर चौक-मोतीहारी बायपास रोड पर मंगलवार को एक ई-रिक्शा पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। बताया जाता है कि सभी यात्री खरीदारी कर मोहम्मदपुर चौक से बस घाट मसूरिया जा रहे थे। इसी दौरान चौक से कुछ दूरी पर सड़क पर बने गड्ढे के कारण ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।हादसे में ममता देवी, सुमन कुमारी, रेखा देवी, राजकुमार और दिलीप बैठा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय व्यवसायियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...