संभल, मार्च 7 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र के पंजू सराय में ट्रक के पीछे हटने पर ई-रिक्शा पलट गया और उसके नीचवे दबकर ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव को दफन कर दिया। ट्रक के पीछे हटने और ई-रिक्शा पलटने की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। थानाक्षेत्र में शहर के पंजू सराय निवासी फारूख (35 वर्ष) ई-रिक्शा चालक था। चार मार्च की शाम करीब छह बजे वह ई-रिक्शा लेकर जींस कटिंग के कपड़े लोड करने के लिए ई-रिक्शा में रस्सी बांध रहा था। इसी दौरान अचानक खड़ा ट्रक पीछे की ओर खिसक गया और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। ई-रिक्शा चालक को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पांच मार्च को उसकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.