ई-रिक्शा पलटने से दंपति समेत तीन घायल
कन्नौज, जून 15 -- तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सपहा गांव के निकट सोमवार की सुबह एक ई-रिक्शा अनियन्त्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार एक दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलो को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है। तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर संचालित एक ई-रिक्शा पर सपहा गांव निवासी राधेश्याम (52) अपनी पत्नी रामा देवी व वेदप्रकाश (23) पुत्र ग्रीश चन्द्र निवासी इंदरगढ़ के साथ बैठकर इंदरगढ़ से तिर्वा आ रहे थेे। रास्ते में सपहा गांव के निकट अचानक ई-रिक्शा अनियन्त्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे महिला को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने ई-रिक्शा में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.