कोडरमा, मई 2 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नासरगंज-शिवपुर मार्ग पर शनिवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट जाने से तीन वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक भी घायल हुआ है। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांगडीह निवासी प्रमोद राजवंशी का तीन वर्षीय पुत्र प्रत्यूष कुमार अपनी मां के साथ खेत से काम कर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। इसी दौरान नासरगंज-शिवपुर मार्ग स्थित ईंट भट्टा के समीप एक तीखे मोड़ पर ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटनास्थल पर सहायता घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे और चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया गया। घायलों की पहचान प्रत्यूष कुमार (3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.