पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- बीसलपुर। बीसलपुर स्टेशन रोड पर पड़ी बजरी के कारण सवारियों से भरा ई रिक्शा पलट गया। जिससे ई रिक्शा पर सवार तीन यात्री घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव टेहरी निवासी सराफत हुसैन टुकटुक से सवारियां लेकर बीसलपुर आ रहा था। तभी स्टेशन रोड पर पड़ी बजरी के ढेर पर ई रिक्शा पलट गया। जिससे ई रिक्शा पर सवार थाना बिलसण्डा क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी मुकेश कुमार व टेहरी निवासी मरजीना बेगम पत्नी इरफान खां घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.