हाजीपुर, फरवरी 18 -- पातेपुर,संवाद सूत्र। पातेपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरा पातेपुर सड़क पर ई-रिक्शा पलटने से तीन महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार कराने को लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की शाम करीब पांच बजे ई-रिक्शा पलटने से तीन महिला घायल हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की शाम पातेपुर बाजार से चांदपुरा लौट रही ई-रिक्शा के एक चक्का सड़क से नीचे उतर जाने के कारण पलट गई। ई-रिक्शा पलटने से तीन महिला घायल हो गई। जिसका निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...