प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 28 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोहराव गांव निवासी ई-रिक्शा चालक संगम लाल मंगलवार को शिवकुमार वर्मा और उनकी 60 साल की बुआ जगपत्ती को बंधवा बाजार के समीप सिरिया गांव छोड़ने जा रहा था। ई-रिक्शा लालगंज बाजार के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक संगम लाल, शिवकुमार वर्मा और जगपत्ती घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर शिवकुमार वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी पट्टी में चल रहा है। सीएचसी के डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में महिला समेत तीन लोग अस्पताल आए थे। जिनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया ...