ई-रिक्शा पलटने से छात्रा की मौत, सहेली घायल
आजमगढ़, अगस्त 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर कस्बे के मिल्लत नगर में गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुबारकपुर कस्बे के पुरारानी मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय खदीजा पुत्री इरफान कस्बे के एक गर्ल्स इंटर कालेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह अपनी सहेली 14 वर्षीय नूराशा पुत्री मुमताज सहित अन्य लड़कियों के साथ पैदल अपनी सहेली के घर मिल्लत नगर जा रही थी। इस दौरान उनके पास से गुजर रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। खदीजा ई-रिक्शा के नीचे दब गई। यह भी पढ़ें- 13 साल की भतीजी ने ई-रिक्शा की सीट कवर फाड़ दी, चाचा ने पीट-पीट कर मार डाला उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी सहेली नूराशा भी घायल हो गई। आसपास रहे लोग दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.