बाराबंकी, अप्रैल 8 -- कोठी, संवाददाता। सिद्धौर क्षेत्र के नई सड़क हैदरगढ़ मार्ग स्थित कादीपुर बाजार के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। घायलों में क्षेत्र के पूरेबहुरी गांव निवासी गंगा देवी (55) पत्नी रामसमुझ और गीता (40) पत्नी रामस्वरूप व ई-रिक्शा चालक साहेबदीन (24) शामिल हैं। जो कादीपुर बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.