ई रिक्शा पलटने से चालक घायल, सैफई रेफर
इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- भरथना। गांव कठौतिया निवासी नौशाद पुत्र नमुद्दीन अपना ई-रिक्शा लेकर इकदिल जा रहे थे। तभी ऊसराहार मार्ग पर अचानक ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। जिससे नौशाद गंभीर रूप से हो गया। राहगीराें ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.