ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल, रेफर किया
अमरोहा, जून 7 -- डिडौली क्षेत्र के गांव पलौला निवासी बब्लू सिंह शनिवार सुबह ई-रिक्शा से जोया से अपने घर लौट रहे थे। जोया-मनोटा रोड स्थित असगरीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बब्लू सिंह ई-रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को ई-रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उपचार के लिए जोया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक समेत दो गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.