ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल, इलाजरत
खगडि़या, अप्रैल 28 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया-माड़र मुख्य सड़क के गुदरिया स्थानी के समीप सोमवार की रात मवेशी को बचाने में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसके बाद परिजन ने आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल चालक का इलाज चल रहा है। वहीं घायल की पहचान जिले के मेहसौड़ी गांव निवासी संजीत मंडल के रूप में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.