बरेली, अप्रैल 20 -- नवाबगंज। एक ई-रिक्शा सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।नवाबगंज के बरखन गांव का बाबू बक्श (52 वर्ष) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार को वह सवारियां लेकर कस्बे की ओर आ रहे थे। तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक बाबू बक्श की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हरचंदपुर गांव के छोटेलाल घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर पलटा ई रिक्शा, मजदूर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.