हाथरस, मार्च 13 -- मुरसान। क्षेत्र के गांव मधू निवासी एक महिला गुरुवार की शाम ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गई। महिला अपने भाई के साथ गांव कथरिया के निकट से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान चमन पत्नी रिंकू के रूप में हुई है। चमन ने बताया कि वह शाम करीब 4 बजे अपने भाई सौरभ के साथ जा रही थी। गांव कथरिया के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चमन ई-रिक्शा के नीचे दब गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर उसे बाहर निकाला। इस दौरान उसके पैर में चोट आई है। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.