ई-रिक्शा पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत
हरदोई, जून 17 -- हरदोई। ग्राम खेतुई निवासी 55 वर्षीय महेंद्र की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महेंद्र ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार शाम खेतुई स्थित बालाजी धाम चौराहे पर सवारियों का इंतजार करते समय उनका ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह ई-रिक्शा के नीचे दब गए और उनका एक पैर टूट गया। महेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई। हंगामे की आशंका के बीच अस्पताल कर्मियों ने शव को उनके पैतृक गांव पहुंचा दिया और बाद में वहां से चले गए। मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.