ई-रिक्शा पलटने से किशोर घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के चन्दुआपट्टी गांव निवासी 14 वर्षीय मयंक सरोज पुत्र राजेश सरोज अपनी ननिहाल पट्टी के उपाध्यायपुर अर्जुनपुर गांव आया था। बुधवार शाम वह ई-रिक्शा से जा रहा था। इसी दौरान अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि घायल किशोर का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। उसके शरीर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली से गांव पहुंचे युवक का ई रिक्शा पलटा, गंभीर रूप से हुआ घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.