बिहारशरीफ, मार्च 6 -- बिहारशरीफ के रांची रोड में हुआ हादसा बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर के रांची रोड में शुक्रवार को ई-रिक्शा पलटने से किशोरी की मौत हो गयी। मृतका की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र के मिर्चायगंज गांव निवासी भूषण पंडित की 13 वर्षीया पुत्र वंदना कुमारी के रूप में की गयी है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पिता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ पेट दर्द का इलाज कराने बिहारशरीफ के निजी चिकित्सक के पास गयी थी। वहां चिकित्सक ने शाम का नंबर दिया। इस वजह से वह रिक्शा पर सवार होकर एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। तभी अनियंत्रित रिक्शा पलट गया और वह जख्मी हो गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...