ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन लोग जख्मी
बिहारशरीफ, मई 9 -- हिलसा थाना क्षेत्र के दाहा बिगहा गांव के पास हुआ हादसा हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लोहंडा-भोभी मार्ग में दाहा बिगहा गांव के स्कूल के पास शनिवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में स्कूल के पास खेल रहे चार स्कूली छात्र समेत आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये हैं। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों की मानें तो क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाकर रिक्शा, हिलसा से भोभी की ओर जा रहा था। इसी दौरान दाहा बिगहा प्राथमिक व हाई स्कूल के पास रिक्शा पलट गया। चार बच्चे रिक्शा की चपेट में आ गये। यह भी पढ़ें- ई - रिक्शा पलटी पांच लोग घायल रिक्शा पर बैठे सवारी भी जख्मी हो गये। पीछे से आ रहे कामता पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार ने दबे बच्चे व यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.