मेरठ, मार्च 21 -- मेरठ-हापुड़ मार्ग पर ई-रिक्शा के पलटने से अधेड़ की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पांची निवासी पप्पू (उम्र, 55 वर्ष) पुत्र शिवचरण कोरी शनिवार दोपहर ई-रिक्शा से कैली गया था। लौटते समय सुंदर मोटर्स के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें पप्पू, बिट्टू, शजाकत, सोनू घायल हो गए। घायलों को लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं आई है तेरे मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...