मथुरा, अप्रैल 13 -- बेपटरी हुई धर्म नगरी की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये यातायात पुलिस ने एक बार फिर सख़्ती बरतना शुरू कर दिया है। ई रिक्शा पर नियंत्रण करते हुए रूट और किराया तय किया है। साथ ही संकरी गलियों को जाने वाले रास्तों पर नो एंट्री की योजना बनाई है। पहले भी यातायात पुलिस ने ज़ोर शोर से यह व्यवस्था बनाई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका था। सोमवार को क्षेत्राधिकारी यातायात आशीष कुमार ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और संकरी गलियों को जाने वाले 32 प्वाइंट चिह्नित किये, जहां से ई रिक्शा बाजारों में प्रवेश कर जाम लगाते हैं। इन प्वांइट पर लोहे की जंजीर बांधी जाएंगी। सीओ ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने मिलकर करीब 3900 ई-रिक्शाओं पर रूट नंबर और रेट लिस्ट लगाई है। निर्धारित रेट से ज्यादा वसूली पर, बिना रूट व अवैध रिक्शाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.