सीतामढ़ी, मई 5 -- सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान मंगलवार को थाना क्षेत्र के घरवारा देवी स्थान चौक के समीप ई-रिक्शा पर प्लास्टिक के बोरा में रखकर ले जा रहे 106 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। शराब धंधेबाज की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के अमघट्टा गांव निवासी चन्द्रन कुमार एवं बेलसंड थाना क्षेत्र के पचनौर गांव निवासी पिंकी कुमारी के रूप में की गयी है।थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में मंगलवार को एफआईआर की गयी है। इसमें गिरफ्तार शराब धंधेबाज चन्दन कुमार एवं पिंकी कुमारी समेत दोनों शराब धंधेबाजों को आरोपित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...