मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर तितावी थाना क्षेत्र में जागाहेडी टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराकर ई रिक्शा पलट गई। हादसे में ई रिक्शा में सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि ई रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर निवासी गजे सिंह तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुरा में आनाज के गोदाम में काम करता था। रोजमर्रा की तरह मंगलवार को वह ई रिक्शा में सवार होकर मुरादपुरा स्थित आनाज के गोदाम पर जा रहा था। जागाहेडी टोल प्लाजा पार करते ही ई रिक्शा सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गई। जिससे ई रिक्शा पलट गई। हादसे में गजे सिंह का सिर सड़क पर लगा, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वही ई रिक्शा चालक महेश भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.