बाराबंकी, मई 16 -- मसौली (बाराबंकी),संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र के बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर शनिवार को बिन्दौरा चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ई-रिक्शा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला ऐमाहर निवासी अब्दुल अली (70) पुत्र नूर मोहम्मद बाइक से रामनगर की ओर जा रहे थे। वे बाराबंकी- रामनगर हाईवे के बिन्दौरा चौराहा के निकट पहुंचे थे कि सामने से अकस्मात आए ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें अब्दुल अली बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मसौली पुलिस को दी गई। ...