बरेली, अप्रैल 20 -- ई-रिक्शा निकालने के विवाद में दंपति व मासूम को पीटा, मुकदमा दर्ज बरेली, मुख्य संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा निकालने को लेकर हुए विवाद में दंपति और उनकी चार वर्षीय बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर में कोहाड़ापीर निवासी काशिफ खान ने पुलिस को दी बताया कि उनकी बहन सना बेगम, बहनोई शाहनवाज आलम और चार वर्षीय भांजी फलक 18 अप्रैल की रात करीब 12 बजे ई-रिक्शा से बानखाना स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में माजिद के घर के बाहर खड़ी कार के कारण ई-रिक्शा नहीं निकल सका। कार हटाने को कहने पर माजिद, मिराकत, राशिद समेत आठ-दस अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। एक आरोपी ने शाहनवाज को जमीन पर गिराकर गला दबा दिया, जबकि दूसरे आरो...