सासाराम, दिसम्बर 7 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस थाना क्षेत्र के कुछिला गांव के बधार में स्थित करगहर राजवाहा घाट में रविवार को एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मुक्त कर दिया। बताया जाता है कि कैमूर जिला के नुआंव निवासी अभय राम अपने रिश्तेदारो के साथ ई रिक्शा से बेटी की छेका के लिए रोहतास जिला के तोरना गांव में जा रहे थे। इस बीच कुछिला गांव के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर चाट में पलट गया। जिसमें चालक सोनू कुमार, रामायण राम ,अर्जुन राम,अभय राम व रामजी चन्द्रवंशी घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.