मधुबनी, दिसम्बर 28 -- फुलपरास। थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक ई रिक्शा छिनतई घटना का उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा एक अभियुक्त फरार है। उक्त बातों की जानकारी थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने देते हुए बताया कि बीते 21 दिसम्बर की रात्रि में एन एच 27 पर ई रिक्शा लेकर दरभंगा से फुलपरास की ओर आ रहा था जिसे उजला रंग के स्विफ्ट कार में सवार अपराधी द्वारा ई रिक्शा छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद ई रिक्शा चालक विद्या सागर विमल , विशनपुर, वासुदेवपुर थाना लौकहा निवासी द्वारा इसकी सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था। जिसमें तकनीकी अनुसंधान व सीसी टीवी फुटेज के सहयोग से घटना में उपयोग कार सहित अभियुक्त की पहचान कर ली गई। जिसमें पांच अभियुक्त में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.