अमरोहा, अप्रैल 6 -- मंडी धनौरा (अमरोहा)। पुलिस ने रविवार को अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी लखन सिंह यादव ने गैंग का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि मंडी धनौरा पुलिस रामगंगा पोषक नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों पर खड़े ई-रक्शिा की रेकी कर चोरी करते थे और बाद में उनके पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरोह का एक सदस्य पिंटू अमरोहा में कबाड़ी की दुकान चलाता है। जहां चोरी के पुर्जों को खपाया जाता था। आरोपी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ देते थे और चेसिस नंबर को ग्...