हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के चौरा देवी से बुधवार की रात चोरी हुई ई-रिक्शा आठ घंटे के अंदर थाना सजेती के दुर्गा मोड़ के पास से बरामद हो गया। ई-रिक्शा मालिक स्वयं ही रिक्शे की खोजबीन में लगा हुआ था। सूचना मिलने के बाद सवेरे जब रिक्शा मालिक दुर्गा मोड़ पहुंचा तो चोर ई-रिक्शे की बैटरी खोलने में लगा हुआ था। जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। ई-रिक्शा मालिक इसे अपने साथ अपने मोहल्ले लेकर आ गया और यहां जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दावा किया है कि घटना स्थल पर एक और चोरी का ई-रिक्शा पलटा हुआ पड़ा था। शहर के डिग्गी निवासी सुरेंद्र निषाद ने बताया कि कल रात को उसका ई-रिक्शा चौरा देवी मंदिर के पास से चोरी चला गया था। तभी से वो रिक्शे की तलाश में अपने स्तर से जुटा था। उसे तड़के सूचना मिली कि उसका ई-रिक्शा दुर्गा मोड़ के पास है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.