भभुआ, अप्रैल 10 -- भभुआ। शहर के चकबंदी रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास से ई रिक्शा चोरी के मामले में भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को थाना पर दिए गए आवेदन में गंगापुर गांव निवासी विक्रमा राम ने बताया कि वह भभुआ शहर के चकबंदी रोड में किराए के कमरा में रहता है। गुरुवार की शाम चकबंदी में गायत्री मंदिर के पास अपना ई रिक्शा खड़ा कर बगल के रूम में जाकर खाना खाने लगा। खाना खाने के बाद जब वह वापस आया तो उसका ई रिक्शा नहीं था। काफी खोजबीन की गई। लेकिन, कुछ भी पता नहीं चल सका। इसी मामले में भभुआ थाना में आवेदन दिया गया। भभुआ थाने की पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। बिजली करंट से चालक झुलसा, हायर सेंटर रेफर भभुआ। गोगाढ़ी गांव के बधार में हार्वेस्टर के ऊपर सफाई कर रहा चालक बिजली करंट की चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.